थाना रजावली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजय कुमार को चोरी के 02 मोबाइल व 01 अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
29 September 2025, 20:36
260 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.09.2025 को थाना रजावली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मु0अ0सं0 139/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र ऐवरन सिंह को थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली से चोरी किये गये मोबाइल व 1230 रूपये सहित जलेसर फिरोजाबाद रोड से जालिमपुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व चोरी का एक अन्य मोबाइल OPPO बरामद किये गये है, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 140/2025 धारा 317(2)/317(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।