जगतजननी की पूजा कर विधवा माताओं ने की देवी की स्थापना
Gargachary Times
29 September 2025, 20:39
170 views
Mathura
नवरात्रि के पावन अवसर पर देश मे जगह जगह मां दुर्गा की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में भगवान श्री कृष्ण की नगरी श्री धाम वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित विधवा मैत्री घरआश्रम पर माता की स्थापना की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आश्रम के संस्थापक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर निवास करने वाली सभी माता को परिवार के रूप में प्यार दिया जाता है। वर्ष भर मनाए जाने वाले तीज त्यौहार यहां धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। ज़्यादातर माताएं बंगाल से यहां आकर रह रही हैं । जिनके मन में मां दुर्गा की पूजा करने का विचार आया। जिसको पूरा करने के लिए मैत्री घर के द्वारा आज माता की स्थापना की गई है।
समाज सेविका बिन्नी सिंह ने बताया कि माताओं की इच्छा अनुसार आज देवी मां को यहां विराजमान किया गया है। भव्य पूजा अर्चना की गई है। 106 वर्ष की रेनू दासी मां, राधिका दासी (97 वर्षीय) एवं शांति कपूर (95 वर्षीय) ने भी पूजा अर्चना की। 2 अक्टूबर को सिंदूर खेला भी आयोजित किया जाएगा। 3 अक्टूबर को माता का विसर्जन धूमधाम के साथ होगा।
पूजा अर्चना में श्रीमती मोनिका, संतोष चतुर्वेदी, महेश सिंह, सोनिया, गुड़िया, शेर सिंह, डॉ सत्येंद्र वर्मा आदि के साथ-साथ सैकड़ो वृद्ध विधवा माताएं उपस्थित रही।