नगर निगम के उदासीनीकरण के चलते शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

Gargachary Times 29 September 2025, 20:44 134 views
Mathura News
नगर निगम के उदासीनीकरण के चलते शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे पेश किए जाते हैं। लेकिन धरातल पर सभी दावे फेल होते नजर आते हैं। यहां तक की मथुरा वृंदावन नगर निगम के जोनल कार्यालय के आसपास ही काफी गंदगी देखने को मिलती है। सुबह 9 तक भी बाजारों की सड़क साफ नहीं हो पाती नालियां ओवरफ्लो बनी रहती है। लेकिन सफाई के नाम पर केवल झूठे दावे देखे जाते हैं। नगर निगम कार्यालय के पास ही बने हुए सुप्रसिद्ध कात्यानी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर बहती हुई सीवर देखी जा सकती है। नवरात्रि के पावन दिनों पर भक्तों के लिए नगर निगम द्वारा यह विशेष तोहफा दिया जा रहा है। जहां भक्तों को सीवर के पानी में होकर मंदिर जाना पड़ रहा है। कई बार कहने के बावजूद भी नगर निगम पर इसका कोई हल नहीं है। दूसरा मामला चार संप्रदाय आश्रम से परिक्रमा मार्ग जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहती रहती है। जिसमें से होकर उसे स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। वाहनों के द्वारा उनके ऊपर गंदे पानी के छीटे भी गिर जाते हैं जिससे उनकी स्कूल यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है। लेकिन नगर निगम के पास इसका भी कोई हल नहीं है। करोड रुपए साफ सफाई में खर्च होने के बावजूद स्थिति अत्यंत दयनीय है। इससे साफ साबित होता है की सफाई केवल कागजों पर ही हो रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को ठेके भी दिए गए हैं। लेकिन उनके पास काम करने वाले आदमी ही नहीं है। केवल कागजों पर आदमियों की गिनती दिखाकर उनकी हाजिरी लगा दी जाती है। करोड़ों रुपए अंदर कर लिए जाते हैं। अब देखना यह होगा की नगर निगम के अधिकारी कब तक कुम्भकर्णी नींद सोए रहते हैं।