अश्लील हरकतें कर भय व असुरक्षित माहौल बनाने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
29 September 2025, 20:47
218 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में महिलाओ व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग कौरारा तिराहा कस्बा सिरसागंज के पास एक व्यक्ति सडक के किनारे खडे होकर आने जाने वाली महिलाओ व बालिकाओं/छात्राओ को देखकर अश्लील हरकतें कर भय व असुरक्षा का वातावरण बना रहा था । तत्पश्चात मिशन शक्ति टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को कौरारा तिराहा कस्वा सिरसागंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 538/25 धारा 296 बीएनएस बनाम दीपक कुमार पुत्र रामबाबू निवासी छदामी की मठिया कस्वा व थाना सिरसांगज जनपद फिरोजाबाद के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।