Loading...

ब्रजवासी दुर्गा पूजा समिति शारदीय नवरात्रि महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य प्रारम्भ

Gargachary Times 30 September 2025, 20:45 339 views
Mathura
ब्रजवासी दुर्गा पूजा समिति शारदीय नवरात्रि महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य प्रारम्भ
लोई बाजार वृंदावन स्थित ब्रजवासी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य प्रारम्भ हो गया। महोत्सव में फाइव एलिमेंट्स थिएटर दिल्ली से आये कलाकारों ने अपनी आत्ममुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। महोत्सव का शुभारम्भ माँ दुर्गा के समक्ष घट स्थापना के साथ वंशी शुक्ला द्वारा किया गया। सायंकाल 1968 में आयी फ़िल्म पर आधारित हास्य नाटक 'पड़ोसन' का मंचन राखी चौहान मेहता एवं मानव मेहता के निर्देशन में किया गया। जिसमें साकेत उपाध्याय ने भोला, मानव मेहता ने किशोर कुमार गुरु, राखी चौहान ने मामी, शिवांगी त्रिपाठी ने बिन्दु, गौरव देवगन ने मास्टर पिल्लई (महमूद) एवं नितिन बुरा ने कलकतिया का किरदार निभाकर उपस्थित सभा को मन्त्रमुग्ध कर दिया और अपनी शानदार, मनभावन और चिताकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर श्रीराम बोहरे, ब्रजेन्द्र बजाज, विकास अग्रवाल, कन्हैया वार्ष्णेय, सुधीर बाबू मुकुटवाले, अलोक अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण तिवारी, कपिल मोहन गुप्ता, सुरेशचंद्र शर्मा, वंशी तिवारी, अनिल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।
Follow Samachar24