कॉरिडोर के विरोध में फिल्म अभिनेता ने थामी तख्ती, प्रदर्शनकारियों के साथ हाथ में तख्ती लिए हुए रवि पांडे
Gargachary Times
24 July 2025, 15:06
65 views
Mathura
मथुरा। प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास ट्रस्ट को लेकर बांके बिहारी मंदिर पर प्रदर्शन जारी है। फिल्म अभिनेता रवि पांडे मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। रवि पांडे ने कहा कि 5000 वर्ष पूर्व इसी धाम में सबके आराध्य भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हुई है अगर कॉरिडोर का निर्माण होता है तो प्राचीनता खत्म हो जाएगी। जो इतिहास है जो वृंदावन की रज माटी से जाना जाता है वह सब उस विकास में धुंधला हो जाएगा जिसकी परिकल्पना कोई नहीं कर सकता है।कॉरिडोर का निर्माण अन्य कहीं जगह स्थापित किया जाए ताकि वृंदावन का स्वरूप बचा रहे। मैं वृंदावन की कुंज गलियों के चर्चे अपने बचपन से सुनता आ रहा हूं इस कॉरिडोर के निर्माण से वह सारी कुंज गलियां खत्म हो जाएगी। सरकार से अपील है की इस कॉरिडोर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और भीड़ नियंत्रण पर भी प्रशासन कार्य करे तो बिल्कुल समाधान निकलेगा। प्रदर्शन में रेणु गोस्वामी, मनोरमा गोस्वामी नीलम गोस्वामी, श्रद्धा खंडेलवाल, सुनीता, श्यामा आदि मौजूद रहे।