अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, जिला अध्यक्ष बने महेंद्र कटारा
Gargachary Times
30 September 2025, 20:53
181 views
Mathura
फरह के गांव जोधपुर निवासी समाजसेवी महेंद्र कटारा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मथुरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर श्री कटारा ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बीते दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने लखनऊ स्थित मुख्यालय पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की बैठक में फरह के जोधपुर के रहने वाले महेंद्र कटारा को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया और
प्रमाण पत्र दिया। अवसर पर श्री कटारा ने कहा, वर्तमान में ब्राह्मण समाज बुराइयां में जकड़ रहा है और राजनेताओं की कठपुतली बनता जा रहा है। सर्वप्रथम वह समाज में बुराइयों के खिलाफ अलख जगाकर समाज को जागृत करेंगे और पूरे समाज को एकजुटता के सूत्र में बांधेंगे । कार्यक्रम में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी बधाई दी।
परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश सयोजक कृष्णा कांत पांडेय,आगरा जिला अध्यक्ष अनुज उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी,अन्नू दुबे, फतेहपुर सिकरी विधानसभा उपाध्यक्ष ,शैलेन्द्र उपाध्याय, राहुल कटारा आदि उपस्थित रहे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर एडवोकेट विक्रम सिंह, अखिलेश कुमार, मुकेश रावत, अविकास, रावत, बाबू प्रधान आदि प्रसन्नता व्यक्त की है।