Loading...

धर्मरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने मनाई हरियाली तीज महोत्सव

Gargachary Times 24 July 2025, 15:07 76 views
Mathura
धर्मरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने मनाई हरियाली तीज महोत्सव
मथुरा। धर्म रक्षा संघ की मथुरा इकाई की महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम मनाया। इस कार्यक्रम में ब्रज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने हेतु ब्रज की मल्हार गीतों ,भजनों का गायन किया। इस अवसर पर मेहंदी लगवाई। कार्यक्रम में महिलाओं को हरियाली तीज पर्व क्यों मनाया जाता है उसके बारे में पदाधिकारियों ने जानकारी दी। आज मास शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ की नगर अध्यक्ष डॉक्टर नीतू गोस्वामी ने शिव शंकर चले री कैलाश बुंदिया पड़ने लगीं गाया तो कवित्री रेनू उपाध्याय ने ष्अबके बरस भेज भैया को बाबुल सावन में लीजो बुलाए ,रेष्गाकर सबको भावुक कर दिया। शालिनी शर्मा ने हिंडोला मधुबन में डोरी झूलन आई राधिका प्यारी गाकर सबको भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। शांतनु चतुर्वेदी एवं विष्णु प्रिया ने पारंपरिक गीत झूला तो पड़ गए अमुबा की डार पे जी गाकर सबको आनंदित किया । इस कार्यक्रम में विगत दिनों अनिरुद्ध आचार्य द्वारा दिए गए निंदनीय बयान पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अनु चतुर्वेदी, नीलम चतुर्वेदी,कीर्ति अरोड़ा, शांतनु चतुर्वेदी, शांतनु चतुर्वेदी, विष्णु प्रिया, रेनू उपाध्याय, शालिनी शर्मा ,कीर्ति अरोड़ा, अनु चतुर्वेदी नीलम चतुर्वेदी, भूमि, ज्योति, सोनल शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
Follow Samachar24