पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज की उपस्थिति में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया
Gargachary Times
24 July 2025, 15:08
273 views
Firozabad
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) का गहन निरीक्षण किया गया । साथ ही महोदया द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रिक्रूटों संग सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । निरीक्षण के दौरान एडीजी महोदया द्वारा प्रशिक्षण केंद्र की बुनियादी सुविधाओं, प्रशिक्षण प्रक्रिया, और प्रशिक्षुओं की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया, प्रशिक्षण के स्तर, और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया तथा एडीजी महोदया द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, प्रशिक्षुओं को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों, साइबर अपराध, और कानून-व्यवस्था से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया । साथ ही पेयजल, स्वच्छता, आरटीसी बैरिक, भोजनालय का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।