एका पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त समीर को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
2 October 2025, 20:08
215 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त समीर पुत्र जौली को गोपालपुर भट्टे के सामने रोड से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 मिस्ड जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना एका पर मु0अ0सं0 262/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।