Loading...

लाल बहादुर शास्त्री जी के प्राकट्य दिवस की 121 वीं वर्षगांठ पर श्रृद्धा सम्मान समारोह का आयोजन

Gargachary Times 3 October 2025, 21:40 511 views
Dholpur
लाल बहादुर शास्त्री जी के प्राकट्य दिवस की 121 वीं वर्षगांठ पर श्रृद्धा सम्मान समारोह का आयोजन
धौलपुर में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार को अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा जिला धौलपुर राजस्थान द्वारा भारत गणराज्य के द्वितीय प्रधानमंत्री सादगी, ईमानदारी एवं भारतीय राजनीति के अद्वितीय एवं आदर्श राजनेता श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्राकट्य दिवस की 121 वीं वर्षगांठ पर श्रृद्धा सम्मान समारोह का आयोजन राजरानी शिक्षा निकेतन, हरदेव नगर धौलपुर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिवाकांत सक्सेना जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। मुख्य अतिथि दयाकांत सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रहें, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं जरुरतमंदो की सहायता के लिए हर समय तैयार रहने वाले सरल एवं सहज दर्शन सिंह सुन्दरपुर रहें, कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अशोक कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान दयाकांत सक्सेना द्वारा शास्त्री के के वाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर का वर्णन बड़ी ही सरलता से किया गया तथा शास्त्री जी की वस्तुओं संग्रह न करने की प्रवृत्ति, ईमानदारी की मिसाल कार के लिए बैंक से ऋण लेना और शास्त्री के स्वर्गवास के बाद उनकी पेंशन से किश्त जमा होने का, उनकी सादगी एवं ईमानदारी की मिसाल बताया साथ ही अपने उद्बोधन में कहा कि हम जब शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, सरलता,सहता एवं आमजन के प्रति संवेदनशीलता को आत्मसात करते हुए शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलें तभी सार्थक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बन्धुओं का आभार जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा जिला धौलपुर दिवाकांत सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चन्द्रकांत सक्सेना, महावीर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, दयाकांत सक्सेना, महेश नारायण माथुर,दिवाकांत सक्सेना, मुकेश सक्सेना, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, अशोक कुलश्रेष्ठ, दर्शन सिंह, श्रीमती रेनू सक्सेना,बन्टी, इशूकांत सक्सेना, कृष्ण कांत सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि कायस्थ/चित्रांश बन्धु उपस्थित हुए।
Follow Samachar24