Loading...

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का सिंधी समाज ने किया स्वागत

Gargachary Times 3 October 2025, 21:41 271 views
Agra
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का सिंधी समाज ने किया स्वागत
आगरा। विगत दिनों थाना शाहगंज क्षेत्र में धर्मांतरण के गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। करीब 80 परिवारों को धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। इस पूरे मामले में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी । कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के विशेष सहयोग से आगरा में धर्मांतरण के बड़े मामले का खुलासा हुआ था। इसी क्रम में आगरा सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र सोनी के नेतृत्व में सुनील करमचंदानी, धर्मांतरण मामले के वादी घनश्याम हेमलानी सहित समाज के प्रतिनिधि मंडल ने योगेंद्र उपाध्याय का फूल माला अंग वस्त्र पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सिंधी समाज के लोगों ने योगेंद्र उपाध्याय को धर्म रक्षा का प्रतीक के हनुमान जी का अस्त्र गदा भेंट किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राष्ट्र रक्षा सेवा के साथ धर्म रक्षा के प्रति संकल्पित है। योगी सरकार में किसी भी कीमत पर सनातन धर्म को विघठित करने वाली शक्तियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। पूरे मामले के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने का काम पुलिस प्रशासन के साथ न्याय व्यवस्था करेगी। इस मौके पर धर्मांतरण मामले के वादी घनश्याम हेमलानी ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से धर्मांतरण के मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा इस तरह के लोग समाज के लिए बेहद घातक है जो समाज में रहकर समाज को विकृत मानसिकता से दूषित करने का काम करते हैं। प्रतिनिधि मंडल की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा समाज में शांति और कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस तरह के मामले में सरकार की ओर से पूरी सक्रियता से सहयोग किया जाएगा। इन्होंने की मुलाकात उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात कर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र सोनी , भाजपा नेता डॉ अलौकिक उपाध्याय, सुनील करमचंदानी, घनश्याम हेमलानी, सुभाष मानवानी,हेमंत शोभनानी, मोटू भाई, जय रजवानी, मुकेश परवानी, राजा केसवानी, अनूप भोजवानी, पंडित रतन गौतम, सहित आगरा सिंधी समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
Follow Samachar24