Loading...

जी जी आई सी कॉलेज में मिशन शक्ति का हुआ कार्य क्रम

Gargachary Times 3 October 2025, 21:42 166 views
Mathura
जी जी आई सी कॉलेज में मिशन शक्ति का हुआ कार्य क्रम
फरह। राजकीय कन्या इंटर कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन प्रतिभागियों में प्रथम एवं द्वितीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुलिस ने गिफ्ट देकर द्वारा नवाजा गया। कस्बा फरह में स्थिति पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर में साहिबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिशन शक्ति 05 के अंतर्गत विगत हफ्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह में छात्राओं को पुलिस द्वारा मिशन शक्ति की जानकारी दी गई थी मिशन शक्ति के तहत इंटर कालेज में गुरुवार को रंगोली,पोस्टर व स्लोगन की प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, सभी प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं द्वारा बनाए गए, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली को उप निरीक्षक अंजली, उप निरीक्षक विनीत मेहरा ओर सर्वेश चंद सहित कास्टेबल रश्मि ने देखकर कर इंटर की छात्रा साहिबा ने पोस्टर में लड़का,लड़की बराबर है नारी से कोई बराबरी नहीं कर सकता को प्रथम, आठवीं की छात्र किराना द्वारा बनाए पोस्टर में नारी,भोली है नारी दुर्गा है नारी वृक्ष है को द्वितीय और, आठमी की मुस्कान द्वारा समाज ओर नारी को अच्छा संदेश वाला स्लोगन बनाया गया उसे तृतीय पुरस्कार दिया गया इस मौके पर उप निरीक्षक विनीत मेहरा ने बताया कि जिस में बच्चों में टीम भावना और सामाजिकता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिभागियों ने अनुसार छटा बिखेरकर अपना शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। मुझे आशा है ये प्रतिभागी विद्यालय ही नहीं बल्कि क्षेत्र और पूरे जिले का नाम रोशन करेंगी। ऐसी प्रतियोगिता से प्रतिभागिताओं के उज्ज्वल मार्ग प्रशस्त होते रहते हैं। उनके सफलता के लिए वह सदैव सहयोगी बनते रहेंगे। उप निरीक्षक अंजली ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से छात्र एवं छात्राओं के सफलता का पथ प्रशस्त होता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य नम्रता विरौलिया व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
Follow Samachar24