Loading...

कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Gargachary Times 3 October 2025, 21:43 114 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
माननीय मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री फिरोजाबाद की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी रमेश रंजन, सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला के विधायक प्रेमपाल धनगर, मेयर कामिनी राठौर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त ऋषि राज एवं समस्त जिला पंचायत सदस्यों पार्षदों, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में मिलकर कार्य करें, जिससे योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचा जा सके, अधिकारी इस बात को सदैव ध्यान रखें कि जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का समुचित उत्तर दें और उनके फोन अवश्य उठाएं, किसी भी हालत में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अपना रवैया जनता के बीच समीक्षात्मक रखें, आलोचनात्मक नहीं हम सभी का उद्देश्य है की शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, इसी क्रम में माननीय प्रभारी मंत्री जी ने सर्वप्रथम विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्युत कनेक्शन छोटे बकायदारों के न काटे उनको विद्युत बिल जमा करने का अवसर प्रदान करें, जो भी दुर्घटना विद्युत के कारणों से होती हैं, उसकी क्षतिपूर्ति 45 दिन के अंदर अवश्य करा दें। साथ ही साथ कहीं भी अगर ट्रांसफार्मर खराब होता है, तो उसे 24 घंटे के अंदर तुरंत बदल दें, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की की रामनगर के जूनियर इंजीनियर शिकोहाबाद के एक्स0 ई0 एन0, एसडीओ आशीष पांडे, जूनियर इंजीनियर विपिन कुमार जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों से समुचित व्यवहार नहीं करते हैं, माननीय मंत्री जी ने कहा कि भविष्य में उनकी कोई पुनः शिकायत आती है, तो उन पर गंभीरात्मक कार्रवाई की जाएगी, इसी तरह जल निगम की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया की पाइपलाइन इत्यादि से क्षतिग्रस्त हुई 60 प्रतिशत सड़कों का निर्माण हो चुका है, माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि 90 दिन के अंदर सड़के अवश्य ठीक करा दें। इसी तरह प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसका आधिकाधिक प्रचार-प्रसार कराऐे, साथ ही साथ इसके लाभ के संदर्भ में पार्षदों, प्रधानों के साथ बैठकर एक बैठक आयोजित करें, जिससे इसका लाभ सामान्य जन को प्राप्त हो सके, वन विभाग की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद में 41 लाख पौधों का रोपण हुआ है, साथ ही साथ जनपद में ग्रीनकवर भी बढ़ गया है, माननीय मंत्री जी ने कहा कि पौधों की सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम होना चाहिए, उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि उर्वरक का वितरण जनपद में समुचित तरीके से हो, उन्होंने कहा कि कुछ दल विशेष लोगों को खाद मिल जाती है और किसानों को नहीं मिल पाती, अगर इस तरह की शिकायतें आती है, तो इसकी जांच कराऐं की किसानों को ही खाद मिल,े चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में गति लाये, साथ ही जनपद के 70 प्लस लोगों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बन जाए, क्योंकि यह सामान्यजन के हित और उनके कल्याण से जुड़ा है, माननीय मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों से इस बात पर विशेष जोर दिया कि आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही न हो आईजीआरएस के मामलों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किया जाए, जो अधिकारी इसमें लापरवाही करता है या गलतियों की बार-बार पुनरावृति करता हो, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए, पंचायती राज की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया, की पंचायत भवनों में 261 पुस्तकालय बन चुके हैं, जहां पर विद्यार्थी अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, पंचायत भवनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि इन निर्मित पुस्तकालय का उदघाटन जनप्रतिनिधियों से अवश्य कराऐं, टूंडला विधायक ने शिकायत की की कुछ पंचायत भवन बंद रहते हैं, जिस पर माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि ऐसी स्थितियां कहीं भी आएंगी तो संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी, पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि गौवंशों को हरा-चारा और भूसे की उपलब्धता रहे, नंद बाबा योजना इत्यादि की जानकारी आप कैंप लगाकर ग्राम वासियों को अवश्य कराऐं, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री जी से यह मांग की कि अगर गाय-भैंस इत्यादि के मरने से किसी की अकाल मृत्यु हो जाती है, उसे भी दैवीय आपदा में शामिल किया जाए, क्योंकि अभी तक सांड के मारने से ही क्षतिपूर्ति प्राप्त होती हैै। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने इस बात पर अत्यंत संतोष जताया कि जनपद में सिरसा नदी, आव गंगा नदी और सेंगर नदी का पुनरोद्धार कार्य किया गया है जो आने वाले समय में नागरिकों के लिए वरदान साबित होगा, साथ ही प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बने अमृत सरोवरों को संरक्षित करें और जो मानक के अनुसार नहीं है, उसे मानक पूरा करने को कहा, पीडब्ल्यूडी की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढा मुक्त होना अनिवार्य है, इस बैठक के जिला योजना समिति के सदस्य इंजीनियर राजीव राजपूत, हरीश कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंह, रिंकी देवी, रुचि यादव आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24