भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के कार्य मे भूमिका निभाने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी '
Gargachary Times
3 October 2025, 21:44
55 views
Firozabad
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 29-09-2025 के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 निर्वाचन क्षेत्रों यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ एवं इलाहाबाद-झांसी एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद की निर्वाचक नामावलियों के नये सिरे (De-novo) से तैयार किए जाने से सम्बन्धित कार्य दिनांक 30-09-2025 से प्रारम्भ होकर निर्वाचक नामावलियों के अन्तिम प्रकाशन दिनांक 30-12-2025 तक चलेगा।
अतः मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त संदर्भित पत्र दिनांक 29-09-2025 के माध्यम से निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के कार्य में भूमिका निभाने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी इत्यादि को मा० भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना अन्तिम प्रकाशन अर्थात दिनांक 30-12-2025 तक स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है। यदि उपरोक्त कार्य में आवश्यकतानुसार बूथ लेबिल अधिकारियों का सहयोग लिया जाए तो उस दशा में उपर्युक्त प्राविधान उपके ऊपर भी लागू होगा।