Loading...

डंपिंग ग्राउंड मे कूड़ा डालने को लेकर क्षेत्रीय लोगो ने किया विरोध

Gargachary Times 4 October 2025, 22:32 135 views
Firozabad
डंपिंग ग्राउंड मे कूड़ा डालने को लेकर  क्षेत्रीय लोगो ने किया विरोध
शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर नगर पालिका द्वारा लगातार कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को क्षेत्र के निवासियों ने डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर रोक लगाते हुए विरोध जताया।लोगों का कहना है कि इस स्थान पर कूड़ा डालने से बदबू फैल रही है, मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, संक्रमण के कारण बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था कहीं और नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे स्थानीय लोगों ने फिरोजाबाद जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि क्षेत्र को गंदगी और प्रदूषण से बचाया जा सके
Follow Samachar24