भाजपा कार्यकर्ता बन लाखों की ठगी व गुंडागर्दी करने वाले हिस्ट्रीसीटरों के खिलाफ पीड़ितों ने एसएसपी से की मुलाक़ात, सख्त कार्यवाही करने की मांग की
Gargachary Times
24 July 2025, 15:14
94 views
Mathura
जहाँ सूबे के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ हिस्ट्रीसीटर बदमाशों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैँ तो वहीं उनके कार्यकर्ता उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैँ ऐसा ही एक मामला आज मथुरा एसएसपी कार्यालय पर देखने को मिला जहाँ राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ दर्जन भर लोगों ने एसएसपी से शिकायत की साथ ही मीडिया से बात करते हुये बताया की वेटनरी कॉलेज मेँ रहने वाले कुछ गुंडों ने उनकी जमीनो के फर्जी बहनामा करा लिये है और कुछ लोगों को फर्जी चेक दे दिये हैँ ज़ब उनसे वो अपने पैसे मांगते है तो वह उन्हें उल्टा सीधा धमकाते हुये गाली गलौज करते हैँ साथ ही जान से मारने की धमकी देतें हैँ इन सभी बदमाशों Eyes हिस्ट्रीसीटरी व मर्डर जैसे अनेकों मामले दर्ज हैँ. पीड़ितों ने एसएसपी महोदय से मिलकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है