Loading...

यातायात के अन्तर्गत द्वारा विषेश अभियान चलाया

Gargachary Times 4 October 2025, 22:38 106 views
Firozabad
यातायात के अन्तर्गत द्वारा विषेश अभियान चलाया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के अंतर्गत आज दिनाँक 04-10-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की गई । इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया, गलत नम्बर प्लेट एवं सरकारी/जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई।
Follow Samachar24