जीके कम्पनी की गाडी से कैश लूट की घटना को अंजाम देने वाले 06 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
Gargachary Times
4 October 2025, 22:39
156 views
Firozabad
जीके कंपनी जो कि कैश का बड़ा काम करती है, द्वारा बैलेंस का रूपया अपने ड्राईवर द्वारा गाडी संख्या GJ 18 EB 9724 से कानपुर से आगरा भिजवाया गया था । थाना मक्खनपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30-09-2025 को सुबह करीब 05.00 बजे घुनपई थाना क्षेत्र मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद के पास 02 चार पहिया अज्ञात वाहन सवारों द्वारा गाड़ी को रोककर ड्राईवर साइड वाला शीशा तोड़कर लूट लिया गया । सूचना पर तत्काल ही उच्चाधिकारीगण मय पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया । मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मक्खनपुर पर दिनांक 01-10-2025 को मु0अ0सं0 268/2025 धारा 309(4),324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा घटना के खुलासे हेतु एसओजी / सर्विलांस व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम सहित अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में कुल 06 पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा कठफोरी टोल पर 02 संदिग्ध चार पहिया वाहन सीसीटीवी में देखे गए जो कि जनपद इटावा में एक ढाबे पर भी जीके कम्पनी की कार के पास संदिग्ध दिखाई दी गयी थी । उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार संदिग्ध गाडी का नम्बर प्राप्त हुआ जिसके आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा गाडी के नम्बर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गठित पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले 06 शातिर बदमाशों को आज दिनांक 04-10-2025 को पायनियर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।