Loading...

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, उपचार के लिये जिला अस्पताल किया रेफर

Gargachary Times 4 October 2025, 22:41 82 views
Mathura
भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, उपचार के लिये जिला अस्पताल किया रेफर
हाल ही मेँ कुछ दिन पहले मथुरा भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया गोलीकांड के बाद मुख्य आरोपी लोकेश पंडित ने दिल्ली मेँ सरेँडर कर दिया जिसमे पुलिस कप्तान ने कई पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर भी किया था, वहीँ अब अन्य आरोपियों की जाँच मेँ पुलिस जुटी हुई थी, मुखबिर की सूचना पर आज देर रात एस ओ जी टीम व छाता पुलिस की अकबरपुर स्थित थीम पार्क पर बदमाशों से मुटभेड हुई जिसमे दोनों तरफ से हुई गोलीबारी मेँ सुनरख निवासी विष्णु के पैर मेँ गोली लगी है विष्णु लोकेश गेंग का कुख्यात बदमाश है जिसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुये हैँ, मुटभेड मेँ घायल बदमाश को उपचार के लिये जिलाअस्पताल भेजा गया है.
Follow Samachar24