Loading...

प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में मनाया गया वन्य जीव सप्ताह

Gargachary Times 4 October 2025, 22:42 154 views
Mathura
प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में मनाया गया वन्य जीव सप्ताह
बलदेव- विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत छात्रों को वन्य जीवों की महत्ता और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार ने छात्रों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीव केवल जंगलों की शोभा नहीं, बल्कि हमारी अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। जिनकी रक्षा करना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इनकी रक्षा करना केवल वन विभाग का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। वन दरोगा पुनीत शुक्ला ने सभी छात्रों तथा ग्रामवासियों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ दिलाई और बताया कि भारत में जीव-जंतुओं के संरक्षण के उद्देश्य से हर साल 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे देश में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने वन पुलिस की भूमिका, दायित्व और वनों के लाभों से छात्रों को अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, क्योंकि हमारे देवी - देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। यही कारण है कि आदिकाल से वन्यजीवों का संरक्षण भारत की जीवन पद्धति का स्वाभाविक हिस्सा रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को उपहार देकर वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग से जगपाल सिंह, राहुल कुमार,भारत सिंह और विद्यालय परिवार से डॉ जगदीश पाठक, डॉ ममता रानी, गीता सक्सेना, बिन्दु शर्मा, प्रेमचंद, पूजा, आकाश आदि की उपस्थिति मुख्य रही। संचालन डॉ जगदीश पाठक ने किया।
Follow Samachar24