Loading...

अहोई अष्टमी पर तैयारियों को लेकर राधा कुंड पहुंचे एसएसपी और सीडीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Gargachary Times 4 October 2025, 22:42 113 views
Mathura
अहोई अष्टमी पर तैयारियों को लेकर राधा कुंड पहुंचे एसएसपी और सीडीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अहोई अष्टमी पर्व के दृष्टिगत कस्बा गोवर्धन स्थित पवित्र राधा कुंड में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की सफाई, जल स्तर, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसएसपी ने बताया कि अहोई अष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। वहीं, सीडीओ ने सफाई, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि अहोई अष्टमी के अवसर पर राधा कुंड में स्नान करने की परंपरा है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।
Follow Samachar24