सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 64 शिकायती आयीं, 15 का हुआ मौके पर निस्तारण- जिलाधिकारी
Gargachary Times
4 October 2025, 22:45
180 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस शिकोहाबाद तहसील में आयोजित किया गया, समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और राजस्व की टीम ने भी प्रतिभाग किया, शिकोहाबाद क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों से संबंधित नागरिकों ने शिकायत की है कि उन विभागों के अधिकारी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, अनीता देवी नामक प्रार्थीनी ने शिकायत की, की उसके मकान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, उसको कब्जा मुक्त कराये, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और एस एच ओ को मामले की छानबीन कर निस्तारण करने के आदेश दिए, एक प्रार्थी अवनीश कुमार जो नगला महुआ का रहने वाला है उसने जिलाधिकारी से अपील की की उसके भाई की नागपुर नांदेड़ में मृत्यु हो गई है प्रार्थी के भाई को ₹4 लाख की मुआवजा राशि मिलनी थी, परंतु अभी तक तहसीलदार द्वारा उसे मुआवजे की राशि को प्रदान नहीं किया गया है, कृपया इस राशि को प्रदान करने की कृपा कराये, जिससे उसके शोकाकुल परिवार को राहत मिल सके, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को संपूर्ण मामले की जांच कर मामले से अवगत कराने की बात कही, इसी तरह एक अन्य प्रार्थी संजय कुमार ने शिकायत की की नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद वार्ड नंबर 18 स्वामी नगर में पानी निकासी की समस्या बहुत गंभीर है, पानी की निकासी समुचित न होने के कारण घरों के हैंड पंपों का पानी पीकर बच्चे व बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में आपसे अनुरोध है कि नाला निर्माण कराने का आदेश संबंधित को प्रदान करने की कृपा करें, जिलाधिकारी ने इस पर अधिशासी अभियंता नगर पालिका और एक्स ई एन सिंचाई को संपूर्ण मामले की जांच कर प्रार्थी के आवेदन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसी तरह जिलाधिकारी के समक्ष कानून व्यवस्था, राजस्व, पी डब्लू डी, पंचायती राज, समाज कल्याण इत्यादि संबंधित 64 शिकायतें आई और 15 का मौके पर उनका निस्तारण किया गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी विकल्प, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम . बेशिक श्रिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय . श्रीमती रजनीश सिंह डूडा विभाग . अनीता सिह जिलाउद्यान अधिकारी . सुमित चौहान उप कृषि अधिकारी . मिथलेश सिंह .सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।