Loading...

राजकीय आई०टी०आई आनंदपुर जारखी टूंडला जनपद फिरोजाबाद में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया

Gargachary Times 4 October 2025, 22:46 153 views
Firozabad
राजकीय आई०टी०आई आनंदपुर जारखी टूंडला जनपद फिरोजाबाद में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख टूंडला श्री सत्येंद्र कुमार धनगर द्वारा फीता काटकर किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति ब्लाक प्रमुख टूंडला द्वारा अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा जुलाई 2025 में प्रत्येक व्यवसाय में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाये 35 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया अपने ,उद्बोधन में आई०टी0आई की महत्ता को बताते हुए अवगत कराया कि आज के परिवेश में पूरी दुनिया नई तकनीकी अपना रही है तथा समय के साथ तकनीक में भी प्रतिदिन कुछ ना कुछ नए आविष्कार हो रहे हैं ,जिसके कारण भारत सरकार ग्रामीण परिवेश के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए आई०टी०आई की ओर विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विभागीय संयुक्त निदेशक श्री संजय सगर द्वारा विशेष बल देते हुए कहा गया कि आज युवा वर्ग यदि तकनीकी विशेषता को नहीं अपनाएगा तो वह सारी दुनिया में पीछे रह जाएगा इसीलिए समय रहते युवाओं को आई०टी०आई की ओर चल देना चाहिए । TTL के माध्यम से संचालित नए व्यवसायों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव द्वारा अवगत कराया गया कि गत वर्ष से विश्व स्तर के कोर्स अब जारखी संस्थान में भी प्रारंभ हो गए हैं ,जिनमें युवाओं ने काफी दिलचस्पी दिखाई है कार्यक्रम के दौरान कार्यदेशक श्री सत्यप्रकाश एवं संस्थान के समस्त स्टाफ मौजूद रहे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रशिक्षार्थी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो पाकर अत्यंत खुश दिखाई दे रहे थे।
Follow Samachar24