Loading...

खांसी का सिरप बन रहा है जानलेवा, चूरू के मासूम की जेके लोन में मौत

Gargachary Times 5 October 2025, 18:48 706 views
Dholpur
खांसी का सिरप बन रहा है जानलेवा, चूरू के मासूम की जेके लोन में मौत
धौलपुर खांसी का सिरप पीने से चूरू के एक मासूम की जयपुर में जेके लोन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई अनस खान (६) पुत्र नवाब खान ने बुधवार को खांसी की दवा पी थी दवा पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई इसके बाद परिजन उसे राज कीय अस्पताल ले गए जहां से उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल भेजा गया किंतु उपचार के दौरान शनिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया दरअसल पूरा मामला सरकारी अस्पतालों में मिलने वाले डेक्स्ट्रामेथारपिन सिरप पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने एवं बच्चों की मौत के बाद सुर्खियों में आया आश्चर्यजनक पहलू तो यह है की सरकार इस सिरप को जांच के बाद मानकों पर सही बता रही है वहीं मृतकों के परिजन इस खांसी के सिरप से बच्चों की मौत होना बता रहे हैं वरिष्ठ चिकित्सकों की माने तो इस सिरप का उपयोग 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर नहीं किया जा सकता 3 सितंबर को भरतपुर में 2 साल के तीर्थराज की मौत परिजन इसी सिरप पीने के बाद होना बता रहे हैं तो 29 सितंबर को सीकर के 5 वर्ष के नित्यांश की मौत सरकारी अस्पताल से मिले सिरप को बताया जा रहा है उधर इसे बनाने वाली कंपनी के 19 उत्पादों पर सरकार ने बैन लगा दिया है कंपनी के बारे में जानकारी करने पर पता चला की पूर्व में भी कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किया गया है अब अब सवाल उठता है कि जब मृत बच्चों के परिजन बता रहे हैं की बच्चों की तबीयत इसी खांसी के सिरप पीने के बाद खराब हुई है सरकार दूसरी और दावा कर रही है यह सिरप चिकित्सकों द्वारा लिखा ही नहीं गया है ऐसे में प्रकरण की जांच क्यों नहीं कराई जा रही सरकार का रुख दवा कंपनी की ओर झुकाव का इशारा करता है घटना होने पर जांच कराना दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा देना प्राय हर बार होता रहता है किंतु इस जांच एवं भरोसे से जो चले गए उन बच्चों को वापस नहीं लाया जा सकता
Follow Samachar24