25000 के इनामी बदमाश को थाना हाइवे पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ कर किया गिरफ्तार
Gargachary Times
5 October 2025, 18:49
127 views
Mathura
मथुरा जनपद की थाना हाइवे पुलिस व एसओजी टीम ने
संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक
25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0स0 762/25 धारा 305/331(4) बीएनएस और मु0अ0सं0 739/25 धारा 305/331(4) BNS थाना हाईवे एवं मु0अ0सं0 528/25 धारा 305A/331(4)/317(2) BNS थाना कोतवाली में वांछित
था।
अभियुक्त हरदेव पुत्र धुर्री उर्फ जसवंत आगरा के मांगरौल जाट थाना अछनेरा का निवासी है।
पुलिस की अभियुक्त से हाइवे थाना क्षेत्र के खामिनी गाँव गोवर्धन रोड FCI गोदाम
के पास मुठभेड़ हुई ।
इस दौरान उसके पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होंडा स्पलेंडर तथा भारी मात्रा में असलाह कारतूस व अन्य सामान बरामद किया ।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियुक्त अपने साथियो के साथ अवैध असलाहो से लैस होकर रात्रि के समय पौश कॉलोनियो में घुमकर बाहर से तालाबंद मकानो को निशाना बनाता था।