विशेष "संचारी रोग नियन्त्रण, अभियान"
Gargachary Times
5 October 2025, 18:50
160 views
Firozabad
दस्तक अभियान 11 अक्टूबर 2025 से दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक तृतीय चरण का आयोजन के सफल संचालन हेतु दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को विशेष "संचारी रोग नियन्त्रण, अभियान" का शुभारम्भ डा० राम बदन राम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद के कर कमलों द्वारा आज दिनांक 05.10.2025 को सुबह 10:30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद दबरई जनगद फिरोजाबाद से किया गया डा० राम बदन राम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा जनमानस से अपील कि गयी कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है। यह मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, एडीज एजिप्टी साफ पानी में पनपता है, ऐसे में अपने घर के आस-पास और घर के अन्दर पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, डेंगू बचाव हेतु जागरूक रहें। अपने घर के सभी कन्टेनरों का पानी सप्ताह में एक अवश्य बदले, बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँचकर उपचार लें। श्री आशीष कुमार पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबाद, ने आम जनमानस से अपील की बच्चों को विद्यालय में पूरी अस्तीन के कपडे पहनाकर विद्यालय भेजे। डा० पवन कुमार वर्मा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल अधिकारी संचारी रोग) जनता से अपील की है कि मच्छर (एडीज एजिप्टी) साफ पानी में अण्डे देते है, तथा मच्छरों को रोकने के लिये खिड़कियों पर जाली लगवायें, मच्छर दानी का प्रयोग करें, पानी की टंकी पूरी तरह से बन्द रखें, घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। संक्रमित होने पर चिकित्सक के परामर्शानुसार दवा का सेवन करें तथा कम से कम 3/4 लीटर पानी/ओ०आर०एस अवश्य पीये तथा तरल पदार्थों का सेवन करें।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डा० मो० फारूख उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद, डा० अरविन्द शर्मा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद, श्री मुकेश दीक्षित, जिला मलेरिया अधिकारी, फिरोजाबाद, श्री रवि कुमार डी०सी०पी०एम०, श्री विशाल तिवारी आशुलिपिक, श्री अभिषेक कुमार मलेरिया निरीक्षक, श्री सोमेश स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, श्री जितेन्द्र कुमार, सुपरवाइजर, श्री संतोष बाबू (आई०एफ०डब्ल्यू) श्री जितेन्द्र वर्मा डी०ई०ओ० आई०डी०एय०पी०, नवनीत शर्मा, रामू झा, ऋषभ गर्ग, आदि अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।