मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश"
Gargachary Times
5 October 2025, 18:51
108 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।
जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 05-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना दक्षिण के ग्राम बासठ व मौ0 संतनगर, थाना फरिहा के कस्बा जलालपुर, थाना रामगढ़ के मौ0 नूरी, थाना नसीरपुर के ग्राम करनपुर, थाना मक्खनपुर के राजपुर बलाई, थाना नारखी के नगला डुंगर, थाना शिकोहाबाद के ग्राम मढई, थाना बसई मौ0पुर के पहाडपुर व बिलहना, थाना नारखी के नगला रामकुवर, थाना अरांव के ग्राम पैगु, थाना नगला खंगर के ग्राम बालिपुर, थाना सिरसागंज के ग्राम नगला हरवन्स, थाना नगला सिंघी के रसूलाबाद, थाना नगला खंगर के दोहिया, थाना उत्तर के मौ0 झलकारी नगर , थाना एका के गीगना, थाना रजावली के ग्राम गुथुआ, थाना नगला सिंघी के ग्राम धीरपुरा, थाना खैरगढ के नगला नत्थे आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।
विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरः-
o पुलिस -112
o फायर – 101
o एम्बुलेंस – 102/108