Loading...

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त विजेन्द्र अवैध असलहा मय 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 5 October 2025, 18:52 182 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त विजेन्द्र अवैध असलहा मय 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में अवैश शस्त्रों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र कंचन सिंह निवासी नरगापुर थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद हाल निवासी मेहराबाद कस्बा व थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 40 वर्ष को भूडा नहर पटरी पर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 585/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24