Loading...

अड़ींग बाईपास के पास टेम्पो पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Gargachary Times 5 October 2025, 18:52 191 views
Mathura
अड़ींग बाईपास के पास टेम्पो पलटने से एक की मौत, तीन घायल
मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित अड़ींग बाईपास के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक टेम्पो, जो गोवर्धन से मथुरा की ओर जा रहा था, अचानक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का कारण टेम्पो चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह सेंगर (उम्र लगभग 65 वर्ष), पुत्र जगराम सेंगर, निवासी शिवाजी आमखो, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अडींग पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को उपचार हेतु सीएचसी गोवर्धन पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow Samachar24