Loading...

मथुरा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक हुई संपन्न, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी रहे मौजूद

Gargachary Times 5 October 2025, 18:53 778 views
Mathura
मथुरा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक हुई संपन्न, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी रहे मौजूद
दिनांक 5 अक्टूबर को महावन क्षेत्र स्थित रमणरेती आश्रम सभागार में उ0प्र0लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यसमिति की एक अति आवश्यक त्रैमासिक बैठक की गई। जिसमें पूरे उ0प्र0 के समस्त जिलाध्यक्ष, मंत्री द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का कहना है कि तहसील से लेकर शासन तक बैठे अधिकारियों द्वारा लेखपालों का निरंतर किए जा रहे उत्पीड़न से इस समय लेखपाल त्रस्त है। तथा सेवा में आ रही समस्याओं का निस्तारण करने की बजाय शासन द्वारा लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य का अत्यधिक बोझ लादने से संवर्ग में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि लेखपालों के द्वारा आज के दौर में अपने सर्किल से अतिरिक्त अन्य 2 से4 सर्किलों का कार्य किया जा रहा है। सारे कार्य ऑनलाइन होने से लेखपालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है । जिन्होंने कहा कि शासन द्वारा अभी तक लेखपालों से कार्य लेने हेतु न तो कोई संसाधन दिया जाता है। पूर्व में लेखपालों को शासन द्वारा घटिया क्वालिटी के लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराया गया था ।जो आज के समय में कंडम हो चुके है। उ0 प्र0लेखपाल संघ ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लेखपाल जो अपने घर से 200 से 400 कि0मि0 दूर नौकरी कर रहा है। उन सभी का स्थानांतरण उनके गृह मंडल में किया जाय। 2005 के चयनित लेखपालों (मृतक आश्रितों) को तत्काल उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में तत्काल पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाय। लेखपालों का उच्च न्यायालय की रिटो में आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न न किया जाय। लेखपालों पर धारा 156(3) के तहत उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगाई जाय। लेखपालों को फर्जी रूप से एंटी करप्शन द्वारा फसाने की घटनाएं आम रूप से रोज देखने को मिलती है इसपर तत्काल रोक लगाई जाय किसी भी लेखपाल का उत्पीड़न न किया जाय। लेखपाल 100 रुपया प्रति माह यात्रा भत्ता में कार्य करता है तत्काल यात्रा भत्ता 1000 रुपया प्रति माह किया जाय। ऐसी कई मांगे शासन की गई है। इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री , विनोद कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ ,कमलेश,धनंजय प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर, लेखापरीक्षक शमशेर सिंह, संगठन मंत्री नीरज कुमार राठौर, शिवराज सिंह, करुणेश सिंह व समस्त मंडलों के खंड मंत्रीगण एवं नितिन चतुर्वेदी प्रांतीय सह0 सचिव आगरा मंडल , शैलेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष मथुरा पवन कुमार जिला मंत्री,कपिल उपाध्याय तहसील अध्यक्ष सदर,गौरव दिवाकर तहसील मंत्री सदर, चांद सैयद तहसील अध्यक्ष मांट, नीतेश तहसील मंत्री मांट , भगवान सहाय तहसील अध्यक्ष गोवर्धन ,पवन कुमार तहसील अध्यक्ष महावन,रामेश्वर प्रसाद शर्मा ,रामखिलाड़ी,प्रमोद शर्मा,नंदनी पाठक,नेहा नरवार,नेहा,कल्पना शर्मा ,ममता आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
Follow Samachar24