रैपुराजाट मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुशासनभरा पथ संचलन सम्पन्न
Gargachary Times
6 October 2025, 20:43
46 views
Mathura
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में फरह खण्ड के रैपुराजाट मंडल के शहजादपुर पौरी में रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और संगठन की मिसाल पेश करते हुए नगरवासियों को राष्ट्रीयता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क से हुई, जहाँ से स्वयंसेवकों का अनुशासित दस्ता मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः शहीद पार्क पर आकर सम्पन्न हुआ। सैकड़ों स्वयंसेवकों एवं बाल स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लेकर संघ की आदर्श कार्यसंस्कृति को जीवंत किया।
पथ संचलन से पूर्व विजयादशमी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र पर्यावरण संयोजक रणवीर भाई साहब मुख्य वक्ता एवं देव मंदिर के पुजारी गौरी बाबा विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक की यात्रा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संघ “पंच परिवर्तन” के माध्यम से समाज में जागरूकता और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त कर रहा है।
उन्होंने कहा कि “संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। प्रत्येक स्वयंसेवक को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।”
इस अवसर पर रामजीत सिंह (जिला सह संस्कृति प्रमुख), सत्य प्रकाश (खंड कार्यवाह), कन्हैया (खंड प्रचारक), हरिओम चौहान (जिला कार्यकारिणी सदस्य), सतीश (खंड संपर्क प्रमुख), अंतराम सिंह (खंड व्यवस्था प्रमुख), दीपेन्द्र सिंह (खंड बौद्धिक प्रमुख), रामवीर सिंह (नगर संयोजक), रवि शर्मा (सह नगर संयोजक), देव अग्रवाल (सह संपर्क प्रमुख), विनोद कुमार (खंड सह संयोजक), रविंद्र सिंह (समाजसेवी), हेमराज तरकर (मंडल कार्यवाह), हरिपाल सिंह (खंड सह संयोजक), रविकांत (खंड संयोजक पर्यावरण), दिनेश एवं सनी तरकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “पंच परिवर्तन” पर आधारित व्याख्यान रहा, जिसने उपस्थित स्वयंसेवकों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।