Loading...

भगवान श्री राम की प्रत्येक लीला प्रेरणादायक है: रामकिशन अग्रवाल

Gargachary Times 6 October 2025, 20:43 43 views
Mathura
भगवान श्री राम की प्रत्येक लीला प्रेरणादायक है: रामकिशन अग्रवाल
श्री रंगनाथ जी के बड़ा बगीचा में आयोजित रामलीला महोत्सव में द्वितीय दिवस श्री राम जन्म का मनोहारी मंचन किया गया। जिससे पूरा पंडाल रामलला की जयजयकार से अनुगुंजित हो उठा। श्री वृन्दावन रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित चतुर्थ रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ रविवार को व्यासपीठ और श्री राम दरबार के चित्रपट के पूजन के साथ हुआ। कमेटी के संरक्षक बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल, प्रहलाद दास गुप्ता , नारायण दास अग्रवाल कंठीमाल वाले, एवं पंकज अरोड़ा ने विधिवत पूजन कर आरती उतारी। इस अवसर पर रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्री राम की हर लीला इतनी प्रेरणादायक है। कि प्रत्येक व्यक्ति को उसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृन्दावन पावन भूमि है। यहां पर श्री राम की महिमा का गुणगान बहुत ही अतुलनीय कार्य है। श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के संचालक सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित महोत्सव में लंकाधिपति रावण की शिवभक्ति,देवगणों पर विजय का मंचन हुआ। लीला को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या नगरी में महाराज दशरथ द्वारा गुरु वशिष्ठ के सान्निध्य में पुत्र प्राप्ति यज्ञ के बाद मां कौशल्या की कोख से श्री राम के जन्म का मनोहारी मंचन किया गया। जिससे पूरा पंडाल रामलला की जयजयकार से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य संस्थापक रामविलास चतुर्वेदी,संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल,,भीमसेन अग्रवाल, अनिल गोतम, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, बंशी तिवारी आनंद शर्मा, आलोकित शर्मा,शुभम अग्रवाल, भगवान शर्मा, आशीष ठाकुर,अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे
Follow Samachar24