Loading...

फिरोजाबाद को कुल 3500 आवंटन कुन्तल आलू बीज काआवंटन किया

Gargachary Times 6 October 2025, 20:44 304 views
Firozabad
फिरोजाबाद को कुल 3500 आवंटन कुन्तल आलू बीज काआवंटन किया
जनपद के सभी सम्मानित कृषकों को सूचित किया जाता है कि जनपद फिरोजाबाद को कुल 3500 कुन्तल आलू बीज का आवंटन किया गया है। जिसमें आधारित प्रथम सीड साइज 1998.50 कुन्तल. आधारित प्रथम ओवर साइज 549.00 कुन्तल, आधारित द्वितीय सीड साइज 840.50 कुन्तल तथा आधारित द्वितीय ओवर साइज 112.00 कुन्तल का आवंटन हुआ है। जिसकी विकय दर कृषकों के मध्य निदेशालय के पत्रांक- 251/विकय दर (11) / दिनांक- 26.09.2025 के द्वारा आधारित प्रथम सीड साइज 3715/-रू0 प्रति कुन्तल, आधारित प्रथम ओवर साइज 2840/-रू० प्रति कुन्तल, आधारित द्वितीय सीड साइज 3510/-रू0 प्रति कुन्तल तथा आधारित द्वितीय ओवर साइज 2785/- रू0 प्रति कुन्तल निर्धारित है, आवेदक/इच्छुक कृषक को उपरोक्त दर के अनुसार आलू बीज की बुकिंग करने हेतु राजकीय पौधशाला सिविल लाइन, दबरई पर सम्पर्क करें।
Follow Samachar24