Loading...

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध गाँजा बरामदगी सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 6 October 2025, 20:45 266 views
Firozabad
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध गाँजा बरामदगी सहित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री / तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान अभियुक्तगण 1.योगेश उर्फ ओके पुत्र सुरेश, 2.जीतू पुत्र छोटे लाल को 01 किलो 185 ग्राम अवैध गाजे के साथ बरी चौराह फतेहाबाद रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 460/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24