खेल गाँव से पोइया घाट तक दौड़े 500 धावक
Gargachary Times
6 October 2025, 20:47
179 views
Agra
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेज द्वारा अगले वर्ष 08 फरवरी को आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण के लिए 05 किलोमीटर की पहली प्रोमो रेस का आयोजन रविवार सुबह दयालबाग स्थित खेल गाँव से पोइया घाट तक किया गया।
पहली प्रोमो रेस में 06 वर्षीय बालक रेयांश अग्रवाल से लेकर 76 वर्षीय बुजुर्ग सरोज प्रशांत सहित 500 धावकों ने दौड़ और फिटनेस के प्रति अपने जज्बे का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व सभी धावकों को 'जय हो' जैसी उत्साहवर्धक म्यूजिक बीट्स पर वार्म अप एक्सरसाइज करवा के प्रोमो रेस के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त सैयद अली अब्बास ने ढोल नगाड़ों की गूँज के बीच जैसे ही फ्लैग ऑफ किया और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. संजय गुप्ता ने 1, 2, 3 बोलकर रिबन को ऊपर से नीचे छोड़ा, धावकों ने दौड़ना शुरू कर दिया। नीली और सफेद शर्ट में अपने सीने पर आगरा ताज हाफ मैराथन का टैग लगाए धावकों का उत्साह देखते ही बनता था।