विद्युत तार चोरों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल
Gargachary Times
24 July 2025, 21:42
26 views
Mathura
बुधवार की रात्रि पुलिस ने अंतर्राज्यीय विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसओजी ,सर्विलांस और बल्देव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाशों से तीन लाख नगद चोरी किए गए विद्युत तार सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
विगत हफ्ते गांव भीमनगर फरह पर संचालित 132 केवी बिजलीघर से बलदेव के मडौरा विद्युत उपकेंद्र के लिए जा रही 33 केवी़ की लाइन से फरह थाना क्षेत्र एवं बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 29 विद्युत खंभों के तार चोर विगत हफ्ते रात में काट ले गए और चोरी के दौरान करीब आठ खंभे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इस चोरी को खोलने के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम गठित की टीम ने दर्जनों मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें एक छोटा हाथी दिखाई दे रहा था, पुलिस उसी हाथी को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी बुधवार की रात्रि पुलिस को मुखबरी मिली कि बदमाश छोटा हाथी लेकर कुछ बचे चोरी का तार बेचने जा रहे तभी पुलिस टीम ने चुरमुरा के पास पहुंची और बदमाशों से मुठभेड़ हो गई,मुठभेड़ के दौरान, पिन्टू उर्फ मनीष निवासी आगरा व भोला उर्फ शिव कुमार हाथरस के पैर में गोली लगने से घायल हो हरीशंकर निवासी आगरा और नमन शाहगंज आगरा को गिरफ्तार कर लिया ओर मौका पाकर दो बदमाश श्याम पुत्र कोक सिंह निवासी कुलिया आम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश व तेजवीर पुत्र सुनहरी निवासी हाफिजपुर हापुड़ फरार हो गए।पुलिस ने बदमाशों से करीब तीन कुंटल चोरी का तार कीमत लगभग 9 लाख रुपका विद्युत तार बरामद किया है, इसके अलावा चोरी के तार बेचकर लाए तीन लाख रुपए नकद, तार काटने के उपकरण, 2 तमंचे, कारतूस और एक छोटा हाथी वाहन भी बरामद हुआ है।
सीओ स्वेता वर्मा ने बताया कि ये बदमाश विद्युत तारों पर कटिया डालकर पहले सप्लाई चेक करते थे। फिर विद्युत सप्लाई बाधित कर तार काटकर वाहन में लादकर फरार हो जाते थे। श्याम और तेजवीर नाम के दो बदमाश अभी फरार हैं। घटना चुरमुरा गांव के पास बलदेव चुरमुरा रोड पर हुई।घायल बदमाशों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। थाना फरह और बलदेव में दर्ज मुकदमों का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिंटू पर 16 और भोला पर 23 मुकदमे दर्ज हैं।