सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया
Gargachary Times
6 October 2025, 20:54
71 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा आज दिनाँक 06-10-2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद फिरोजाबाद में एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल कार्यक्रम के तहत डाइट पर नियुक्त शिक्षकों / शिक्षिकाओं के सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित / जागरुक किया गया । एकीकृत प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद के शिक्षकों को प्रशिक्षित / जागरुक करना है जिससे सभी शिक्षकगण अपने-अपने विद्यालय के छात्रों/छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करेगें ।