पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे , कई लोग घायल
Gargachary Times
24 July 2025, 21:44
25 views
Mathura
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में खाली जगह पर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से दर्जन भर घायल हो गए दोनों की तहरीर लेकर पुलिस कार्रवाई करने मे जुटी है
शाहपुर गांव में सड़क किनारे एक कालोनाइजर की जमीन खाली पड़ी है उस जमीन में ग्रामीण अपने पशु बाधते है इसी बात को लेकर पीतम और महाराम सिंह के बीच बुधवार की शाम पशु बांधने को लेकर कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने दोनों को शांत करा दिया गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष फिर सामने आ गए और दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते-देखते ही विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। ईट पत्थर फेंकने लगे दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने से फरह, गढ़ाया मार्ग बंद हो गया और लोग घरों में छुप गए।इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया बताया गया है कि महाराम,जवाहर, विजय, अंकित, पीतम किशन सोनू सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए।क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि थाना फरह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में एक ही परिवार के दो पक्षो में पशुओं को बांधने को लेकर हुए झगड़े की तहरीर मिली रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।