इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग व किसान सभा एवं महा सदस्यता अभियान का हुआ सफल आयोजन
Gargachary Times
7 October 2025, 20:20
86 views
Mathura
कृषि उर्वरकों से सबंधित इफको कंपनी द्वारा गांव भरना कलां मेँ किसान सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजाराम पांडेय जी द्वारा की गयीं वहीं कार्यक्रम का सुभारम्भ उप क्षेत्र प्रबंधक इफको सत्यबीर सिंह द्वारा अथितियों व उपस्थित किसानों के स्वागत व अभिनन्दन के साथ किया गया, उप प्रबंधक द्वारा किसानों को नैनो यूरिया प्लस व नैनो डीएपी जैसे नवीन उर्वरकों के प्रयोग व लाभ के वारे मेँ विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया की नैनो उर्वरकों से किसान को कम लागात मेँ अधिक पैदावार मिलती है। इफको के अन्य उत्पाद जैसे इनपीके कंसोर्टिया न्यूट्रॉनस नैनो जिंक नैनो काँपर आदि के उपयोग व फायदों के बारे जानकारी दी। कर्यक्रम के मुख्य अथिति राजाराम पांडेय जी ने किसानों को सम्भोधित करते हुये कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारी समतियों को सशक्त बनाना है साथ ही कृषि क्षेत्र मेँ सामूहिक भागेदारी को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम मेँ जिला सहकारी बैंक चौमूहाँ शाखा प्रबंधक एडीओ कृषि श्रीमती अर्चना सिँह बी पेक्स सचिव रामबीर सिँह दुर्गापाल सिँह कुलदीप चतुर्वेदी रामकृष्ण पांडेय मोहन महोदय डोरीलाल शर्मा सहित आसपास के किसान मौजूद रहे