मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत थाना रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत इस्लामिक सेंटर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Gargachary Times
7 October 2025, 20:21
115 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए गये विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-05 अतंर्गत आज दिनाँक 07-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत इस्लामिक सेंटर फिरोजाबाद में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112, 1076 आदि) तथा कानून में महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । महोदय द्वारा छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में वे निडर होकर तुरंत पुलिस से संपर्क करें । मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं / बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षा की भावना को सशक्त करना है ।