Loading...

थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 2 पुलिसकर्मियों में से मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह को लूटी गयी धनराशि में से 05 लाख रुपए की बरामदगी सहित किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 7 October 2025, 20:22 318 views
Firozabad
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 2 पुलिसकर्मियों में से मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह को लूटी गयी धनराशि में से 05 लाख रुपए की बरामदगी सहित किया गया गिरफ्तार
दिनाँक 30-09-2025 को हुई लूट की घटना में सतत कार्य करते हुए थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा की गयी विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में 02 पुलिस कर्मियों के नाम प्रकाश में आए । उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को घटना के होने से पूर्व ही जानकारी हो गयी थी, घटना की जानकारी होने के पश्चात उक्त दोनों पुलिस कर्मी दिनाँक 30-09-2025 को अपनी गाड़ी से नई दिल्ली गए जहाँ से नकद रकम लेकर आए तथा अपराधियों को पुलिस में घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज होने व पुलिस टीम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं उसकी अंदरूनी जानकारी हासिल कर अपराधियों से साक्षा करने का वादा किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार करती है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 30-09-2025 को हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 268/2025 धारा 310(2)/140(3)/324(4)/317(3) 61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित घटना के षडयंत्र की पूर्व जानकारी रखने वाले जीआरपी आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह हाल तैनाती जीआरपी आगरा को लूटी गयी धनराशि में से 05 लाख रुपए की बरामदगी सहित श्री श्याम फैमली ढाबा रुपसपुर के पास एन0एच0 19 से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह की थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 268/25 धारा 310(2)/140(3)/324(4)/317(3)/61(2) बी0एन0एस0 में बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त- 1. मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह (हाल तैनाती जीआरपी) आगरा पुत्र गिरीश पाल सिंह निवासी खान आलमपुर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ हाल पता ए-423 ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-01 थाना एत्माद्दौला जनपद आगरा ।
Follow Samachar24