Loading...

श्री अग्र बिहारी मंदिर में मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव

Gargachary Times 7 October 2025, 20:22 111 views
Mathura
श्री अग्र बिहारी मंदिर में मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव
ब्रज में ठाकुर जी के सभी उत्सव धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। लेकिन शरद पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन ठाकुर बांके बिहारी लाल बंसी धारण करते हैं। श्रीधाम वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित प्राचीन श्री अग्र बिहारी महाराज मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर को श्वेत वस्त्रो से सजाया गया। महोत्सव की जानकारी देते हुए मंदिर के सेवायत पंडित दाऊ दयाल शर्मा ने बताया कि आज अत्यंत पावन दिन है। आज के दिन ही ठाकुर जी बंसी अपने अधरों पर धारण करते हैं। ठाकुर जी को विशेष प्रकार के पकवान भोग लगाए जाते हैं जिनमें खीर का विशेष महत्व होता है। चंद्रमा की चांदनी में ठाकुर की खीर का भोग लगाते हैं। चंद्र किरणें पडने से खीर अमृत बन जाती है। भक्त अपने घर में भी ठाकुर जी का खीर से भोग लगाते हैं और चंद्रमा की रोशनी में रखी हुई खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। आज के दिन चांद पूआ का भी भोग लगाया जाता है। ठाकुर जी को श्वेत चमकदार वस्त्र धारण कराए जाते हैं एवं श्वेत श्रृंगार भी किया जाता है। ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लग गया। भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली महसूस किया। महोत्सव में श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, हरि बल्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कपिल अरोड़ा, जितेंद्र वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24