आगरा से बरसाना जा रही बस फरह पर पलटी, चालक की मौत, 27 घायल
Gargachary Times
7 October 2025, 20:23
203 views
Mathura
आगरा की ओर से आ रही एक ट्रैवल बस फतिहा फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में चालक की मौत हो गई। बस में सवार सभी 27 यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्री बरसाना जा रहे थे।
सिलीगुड़ी( पश्चिम बंगाल) से 27 लोग अलग अलग जगह से ब्रज में घूमने आए थे। वे सभी आगरा का ताजमहल देखकर ट्रैवलिंग बस से राधारानी मंदिर बरसाना जा रहे थे। पर्यटकों से भरी बस अभी फरह के फतिहा फ्लाईओवर पर पहुंची थी। तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और बस विद्युत पोल से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलट गई। दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि चालक सतीश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी किशोरपुरा वृंदावन की मौके पर ही मौत हो गई। बस में बैठी 27 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को फराह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और कुछ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर एसडीएम अभिनव जे जैन पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। केंद्र अधीक्षक डॉ रामबीर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना में सुरक्षित बची युवती उन्नना बुन ने बताया कि हम सब सो रहे थे। तेज धमाका हुआ, तबतक सब पीड़ा से कराह रहे थे। केंद्र अधीक्षक डॉ रामबीर सिंह ने बताया कि शोमन पात्रा,गीता रानी,मिनोति जान,उज्जवल चक्रवर्ती,पदौराणी मांझी नाम के यात्री गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें रेफर किया गया है।
मानसी पात्रा,पोटिमा धनपति,अनन्या सस्मल, स्वप्न कुमार घोर,हारा ससमल, देवजानी सरकार,मालती मंडल, अशोक कुमार मंडल,मधु माझे,अनुबा सेन,रिक्ता मैती,तापसी मैती,गोबिंद मैती,दशरथ,माधवी माझी,मालती,अनन्या घोरुई,अनुपा ससमल,मधु मंगल,भारत, सेनापति,चंदना पंडित आदि घायल हुए हैं। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।
...............................................
हाइवे पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद बस पलटने से हाइवे पर लंम्बा जाम लग गया। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह टोल चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद लंबे जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारू किया।