गोवर्धन की मुख्य प्रवेश वेरी केडिंग पर पुलिसकर्मीयो की मनमानी
Gargachary Times
7 October 2025, 20:23
246 views
Mathura
गोवर्धन में इस समय यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। पुलिस कर्मियों की मनमानी गोवर्धन के सभी प्रवेश मार्गों पर चल रही है। जहां बैरिकेडिंग पर बाहरी वाहनों को रोकने की आवश्यकता है वहां उनको जाने की खुली छूट दे रखी है और जहां आवश्यकता नहीं वहां जबरन लोकल वाहनों को भी प्रवेश करने से रोका जा रहा है। ऐसा ही नजर शनिवार रविवार को गोवर्धन में देखने को मिला जहां लोकल पत्रकार और भाजपा नेता की गाड़ी को भी पुलिस ने कस्बे में प्रवेश नहीं करने दिया। तो वहीं अगले ही दिन जब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विशाल छप्पन भोग का आयोजन हो रहा था तब बाहरी वाहनों को सौंख अड्डा ओर डीग अड्डा जैसे महत्वपूर्ण बैरिकेडिंग खोलकर खुला प्रवेश दिया जा रहा था और यहां तक की वेरीकेटिंग पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था केवल एक होमगार्ड वाहनों की व्यवस्था देख रहा था उसने बताया कि दरोगा जी समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं । जब पत्रकारों ने खबर बनाना प्रारंभ किया तब जाकर एक पुलिसकर्मी अपनी कर्तव्य निष्ठा दिखाने के लिए वहां पहुंचे। लेकिन बाहरी राज्यों के वाहन पुलिस की मौजूदगी में भी खुद ही बैरिकेडिंग हटाकर प्रवेश करते हुए नजर आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस की व्यवस्था कितनी चरमराई हुई है। कोई भी कैसे भी घुस जाओ कैसे भी निकल जाओ कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। देखना होगा कि एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार और क्षेत्राधिकारी गोवर्धन कस्बे की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कठोर कदम उठाते हैं। या फिर इसी प्रकार पुलिसकर्मी अपनी मनमानी से यातायात व्यवस्था को बिगाड़ते रहेंगे।