थाना एका पुलिस द्वारा आयुद्ध अधिनियम के 35 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 35 मालों का किया विनिष्टीकरण किया
Gargachary Times
7 October 2025, 20:26
189 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थानों पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमातों के निस्तारण / विनष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.10.2025 को थाना एका पुलिस टीम द्वारा थाना एका पर पंजीकृत आयुद्ध अधिनियम के 35 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 35 मालों के निस्तारण / विनष्टीकरण का मा0 न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज जू0डि0/ मजि0 शिकोहाबाद से आदेश प्राप्त कर सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी जसराना एवं नायब तहसीलदार जसाना की उपस्थिति में माल निस्तारण / विनष्टीकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी / फोटोग्राफी कराकर नियमानुसार निस्तारण / विनष्टीकरण किया गया है ।