मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा हुई 1.5-2 करोड़ रुपए रुपए की लूट गयी धनराशि में से 05 लाख रुपए की बरामदगी सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
8 October 2025, 20:26
405 views
Firozabad
लूट की घटना में सतत कार्य करते हुए थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा की गयी विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में 02 पुलिस कर्मियों के नाम प्रकाश में आए । उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को घटना के होने से पूर्व ही जानकारी हो गयी थी, घटना की जानकारी होने के पश्चात उक्त दोनों पुलिस कर्मी दिनाँक 30-09-2025 को अपनी गाड़ी से नई दिल्ली गए जहाँ से नकद रकम लेकर आए तथा अपराधियों को पुलिस में घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज होने व पुलिस टीम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं उसकी अंदरूनी जानकारी हासिल कर अपराधियों से साझा करने का वादा किया गया था ।
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 08-10-2025 को पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी मनोज को लूट की धनराशि के 05 लाख रूपये सहित बिल्टीगढ चौराहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है । कल दिनांक 07-10-2025 को मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप को भी लूट की धनराशि 05 लाख रूपये सहित गिरफ्तार किया गया था ।