Loading...

एका पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा सहित अभियुक्त मंजीत व गिर्राज को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 8 October 2025, 20:27 207 views
Firozabad
एका पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा सहित अभियुक्त मंजीत व गिर्राज को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के पर्यवेक्षण में थाना एका पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान अभियुक्त मंजीत उर्फ भोले पुत्र शिवराज सिंह निवासी मकरन्दपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल निवासी नगला गलू थाना अवागढ जनपद एटा को शीशिया पुल थाना क्षेत्र एका से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना एका पर मु0अ0सं0 278/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गिर्राज किशोर पुत्र स्व0 श्रीनिवास निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ जिला एटा को नगला धारा तिराहे के पास थाना क्षेत्र एका से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना एका पर मु0अ0सं0 279/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24