यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा विशेष अभियान
Gargachary Times
8 October 2025, 20:28
194 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के अंतर्गत आज दिनाँक 07-10-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की गई । इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया, गलत नम्बर प्लेट एवं सरकारी/जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई।