नगरीय सेवाएं और अवस्थापना निकाय परियोजनाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक
Gargachary Times
8 October 2025, 20:29
103 views
Firozabad
नगरीय सेवाएं और अवस्थापना निकाय परियोजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्गत वित्तीय स्वीकृतियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा मा0 मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 199.64 लाख की लागत से कराए जा रहे कार्यों को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, जबकि नगर पालिका सीमांतर्गत स्मृति, थीम, चिल्ड्रन पार्क, मनोरंजन पार्क एवं वेस्ट टू वंडर पार्क के 203.79 लाख के प्रस्तावित कार्यों को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान नहीं की, जिलाधिकारी का कहना था कि इन कार्यों को पुनः एक बार समीक्षा कर ली जाए, इसके उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी, इसी तरह जिलाधिकारी ने नगर पालिका सीमांतर्गत विभिन्न कार्यों में 100.89 लाख की लागत से सोलर ट्री अधिष्ठापन कार्य को भी स्वीकृति नहीं प्रदान की, जबकि नगर पालिका शिकोहाबाद के सीमांतर्गत 97.93 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प एवं स्मार्ट क्लास के निर्माण के कार्य को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, यह प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला गढ़ैया में उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा मोहम्मद शाह के कन्या प्राथमिक विद्यालय है, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शिकोहाबाद के सीमांतर्गत मैनपुरी चौराहा पर फुटपाथ का चौड़ीकरण, एटा चौराहा और सुभाष चौराहा के चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की।
इसी तरह नगर पालिका परिषद टूंडला द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 508.20 लाख की लागत से कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने केवल तीन कार्यों जिसमें वार्ड नंबर 23 सम्राट नगर में गाटा संख्या 108 में पार्क निर्माण का कार्य, वार्ड नंबर 22 में एटा रोड पर पार्क निर्माण का कार्य और वार्ड नंबर 23 में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली के निर्माण के कार्य को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की।
इसी तरह नगर पालिका परिषद सिरसागंज द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 653.49 लाख की लागत से 12 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने चार कार्यों को छोड़कर शेष आठ कार्यों के निर्माण की स्वीकृति नहीं प्रदान की, इनमें प्रमुख था नगर पालिका सिरसागंज में 164.64 लाख की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण, जिलाधिकारी ने कहा कि यह लाइब्रेरी 200 बच्चों के हिसाब से बनाई जाए तथा इसमें पार्किंग तथा सुरक्षा के सभी मापदंड पूरे हो, इसी तरह से सिरसागंज में 24.28 लाख की लागत से निर्मित किये जा रहे हैं वाणिज्यिक दुकानों के निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि इसमें ग्राउंड के साथ एक तल और बनाया जाए, इसी तरह सिरसागंज में चिल्ड्रन पार्क के निर्माण और सीसीटीवी कैमरा को स्वीकृति प्रदान नहीं की जबकि उन्होंने कहा कि यह उन्नति तकनीक से होना चाहिए।
इसी तरह नगर पंचायत जसराना द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 211.41 लाख की लागत से सात कार्यों का विवरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें से जिलाधिकारी ने एक कार्य जो नगर पंचायत जसराना में ओपन जिम के निर्माण से संबंधित था, शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इसी प्रकार नगर पंचायत फरिहा द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 430.96 लाख की लागत से 12 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने 20.50 लाख की लागत से गणेशपुरा की ग्रीन पार्क में ओपन जिम के निर्माण के कार्य और वार्ड नंबर 6 में खेल के मैदान में ओपन जिम के निर्माण को छोड़कर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पंचायत मक्खनपुर द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 79.30 लाख की लागत से दो कार्याें का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मक्खनपुर के पंचायत भवन में 18.85 लाख की लागत से बन रही पांच दुकानों के निर्माण कार्य को स्वीकृति नहीं प्रदान की, उनका कहना था कि उनमें दो तल का निर्माण होना चाहिए, जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि जो भी निर्माण कार्य हो वह गुणवत्तापरक और ससमय हो, जिससे इनका लाभ जनता को मिल सके, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ-साथ समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहें।